कांगड़ा में 7 दिन में कोरोना से 150 लोगों की मौत, 12 हजार के करीब एक्टिव मरीज

कांगड़ा में 7 दिन में कोरोना से 150 लोगों की मौत, 12 हजार के करीब एक्टिव मरीज
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले में कोरोना सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। आलम यहा है कि कांगड़ा (Kangra) जिला कोरोना (Corona Virus) का हॉट स्पॉट (Hot spot) बन गया है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले में कोरोना सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। आलम यहा है कि कांगड़ा (Kangra) जिला कोरोना (Corona Virus) का हॉट स्पॉट (Hot spot) बन गया है। यहां रोजाना हजार से ज्यादा मामले सामने आते हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना मौतों का आंकड़ा भी डराने वाला है। सोमवार को चौबीस घंटे में कांगड़ा जिले में 25 कोरोना संक्रिमितों (Corona Positive) की मौत हो गई, जबकि 1241 नए मामले सामने आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीएमआई पालमपुर में दाखिल चकोल बैजनाथ की 56 वर्षीय महिला, सिटी अस्पताल मटौर में दाखिल टीपा मैक्लोडगंज की 83 वर्षीय महिला, बलेड़ धर्मशाला के 45 वर्षीय व्यक्ति, सिटी केयर अस्पताल कुठमां में दाखिल नटेहड़ के 75 वर्षीय व्यक्ति, जोनल अस्पताल में दाखिल शमीरपुर के 37 वर्षीय व्यक्ति, होम आइसोलेशन में गरला फतेहपुर के 80 वर्षीय व्यक्ति, टीएमसी में दाखिल नटेहड़ के 72 वर्षीय व्यक्ति और सियूं शाहपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति, होम आइसोलेशन में रह रही ज्वाली की 70 वर्षीय महिला, टीएमसी में उपचाराधीन बैदी की 69 वर्षीय महिला, टीएमसी में दाखिल धुंधली ऊना की 44 वर्षीय महिला, दुगोली की 54 वर्षीय महिला, सुलह पालमपुर की 48 वर्षीय महिला, जैंद की 40 वर्षीय महिला, खैरा की 60 वर्षीय महिला व जवाहर नगर धर्मशाला के 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

वहीं इसके अलावा जोनल अस्पताल धर्मशाला की एमरजेंसी में लाई गई नलसूहा देहरा की 55 वर्षीय महिला, होम आइसोलेशन में रह रही पदेर नगरोटा की 52 वर्षीय महिला, जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल टंग नरवाणा के 57 वर्षीय व्यक्ति, श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में दाखिल लंज के 57 वर्षीय व्यक्ति, टांडा में दाखिल मिलिटरी अस्पताल योल में दाखिल मुहल के 72 वर्षीय व्यक्ति, नूरपुर अस्पताल की एमरजैंसी में लाए गए गरगां नूरपुर के 43 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ अस्पताल की एमरजैंसी में लाए गए बयाल पंचरुखी के 75 वर्षीय व्यक्ति, जोनल अस्पताल धर्मशाला में दाखिल दाड़ी की 83 वर्षीय महिला, लोहारड़ी के 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

कांगड़ा में एक्टिव मरीजों की संख्या

कांगड़ा जिले (Kangra District) में अब तक कोरोना के 36,159 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 23,947 मरीज स्वस्थ हुए और 686 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक्टिव केस (Active Case) 11,524 जिला कांगड़ा में हैं। कांगड़ा में प़ॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी के करीब है। कांगड़ा में बीते एक सप्ताह में 150 लोगों की मौत हुई है, जबकि 8 हजार से ज्यादा मामले आए हैं।

Tags

Next Story