Himachal: भारी बारिश के साथ बर्फबारी के चलते बिगड़े हालात, सेना ने रेस्क्यू कर 205 लोगों की बचाई जान

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सुमदो में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश (Rain) और भारी बर्फबारी (snowfall) के चलते स्थितियां बिगड़ गई हैं। वहीं इन बिगड़े हालातों के बीच सुमदो (Sumdo) में तैनात भारतीय सेना (Indian Army) ने समस्याओं से घिरे लोगों की मदद करने में जुटी हुई है। सेना ने बर्फबारी व बारिश के बीच फंसे हुए 205 लोगों को रेस्क्यू कर अपने कैंप पहुंचाया है। ये तमाम लोग पूह से काजा रास्ते पर देर शाम से फंसे हुए थे। सेना ने अपने कैंप में इन लोगों को भोजन व मेडिकल सुविधा भी दी। इसपर इन लोगों ने भारतीय सेना (Army) को धन्यवाद दिया है।
कर्नल नितिन मित्तल डोगरा स्काउट ने कहा कि उनके पास कुल 205 लोग थे। इन लोगों को पूरी रात ठहराया गया। सभी लोगों के भोजन और रहने का इंतजाम किया गया। सेना ने इन लोगों से आगे जाने के लिए मना कर दिया था। रास्ता खुलने तक ये लोग आगे नहीं जाएं। लोगों ने ये बातें मानीं। यहां से लोगों ने वायरलेस के जरिए अपने परिजनों से भी बातचीत की।
एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने भी भारी बारिश व बर्फबारी की वजह से बिगड़ी स्थितियों का सुमदो काजा मार्ग पर मंगलवार को जायजा लिया। सूमदो रास्ता देर रात में बंद हो गया था। आवाजाही बाधित हो गई थी। वहीं बुधवार की सुबह में मार्ग खोलने का कार्य शुरू करने की बात कही गई। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जब तक आवाजाही बहाल ना हो जाए। उस वक्त तक पर्यटक ठहरे हैं, वे वही थमे रहें। एसडीएम काजा महेंद्र प्रताप सिंह ने पर्यटकों का हालचाल भी समझा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS