कांगड़ा में अरविंद केजरीवाल का विपक्ष पर तंज, कहा- कई सालों से हिमाचल की खूबसूरती को लूटा

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बाद अब आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) शनिवार को कांगड़ा (Kangra) पहुंचे। इस दौरान मुख़्यमंत्री केजरीवाल ने चंबी ग्राउंड में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) पर निशाना सधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 30 साल और बीजेपी ने 17 साल शासन किया है।
हिमाचल के लोग भी अब दिल्ली-पंजाब जैसी साफ़ नीयत की ईमानदार सरकार चाहते हैं। देवस्थान काँगड़ा में जनसभा | LIVE https://t.co/xA6wjyFzBH
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 23, 2022
लेकिन दोनों राजनीतिक पार्टी के नेता मुझे कोस रहे है। केजरीवाल ने कहा कि जय राम ठाकुर ज (Jai Ram Thakur), हिमाचल के सरकारी स्कूलों का क्या हाल है। आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखिए। आप के सत्ता में आने से पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल (Government Schools) भी ऐसे ही थे।
उन्होंने कहा कि 'बीजेपी और कांग्रेस ने लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, हिमाचल प्रदेश की जो हालत आज हैं वो बीजेपी और कांग्रेस की वजह से है। अभी दोनों पार्टियां मिलकर मुझे गालियां दे रही हैं। मैंने हिमाचल प्रदेश को नहीं लूटा है, आप लोगों को भाजपा-कांग्रेस ने लूटा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS