हिमाचल प्रदेश में AAP के साथ हुआ बड़ा खेला, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब (punjab) में प्रचंड जीत के बाद सभी राज्यों में पैर पसारने में लगी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में बड़ा झटका लगा है। आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी (Anup Kesari) और संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर ने भाजपा (BJP) का दामन थाम लिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के कई नेता भाजपा में शामिल हुए।
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अनुराग ने अपने ट्वीट में लिखा 'अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) पहाड़ और पहाड़ी आपके झांसे में नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के खिलाफ आप के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह ने सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा में शिरकत की।
अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झाँसे में नहीं आयेंगे।
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) April 8, 2022
आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष श्री अनूप केसरी जी,संगठन महामंत्री श्री सतीश ठाकुर जी व ऊना के अध्यक्ष श्री इक़बाल सिंह जी ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी.. pic.twitter.com/7ENQxi9Jfb
आप सभी का भाजपा परिवार में स्वागत है, अभिनंदन है। उन्होंने आगे लिखा आपकी यू॰पी॰ में भी सभी सीटों पर ज़मानत ज़ब्त हुई, हिमाचल भी वही दोहराने के लिए तैयार खड़ा है। विरोधी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की नीति और नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर रहे हैं, क्योंकि वे उपेक्षा, उत्पीड़न, यातना नहीं बल्कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आदर्श वाक्य से जोड़ने में विश्वास रखते हैं।
वही बीजेपी में शामिल होने के बाद अनूप केसरी ने कहा, हम पिछले 8 साल से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद मंडी में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और भगवंत मान (Bhagwant Mann) जी की रैली में हमारे कार्यकर्ता 4 घंटे धूप में खड़े रहे। वे इंतजार कर रहे थे, लेकिन उनके पास उससे मिलने के लिए 1 मिनट का समय नहीं था। उन्होंने कहा कि इससे कार्यकर्ता काफी दुखी हैं। इस बात को हर कोई हिमाचल का अपमान मान रहा है और सभी हिमाचलवासी स्वाभिमानी हैं। कार्यकर्ताओं को सम्मान न देकर और उनकी भावनाओं को देखकर आज हम सब भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, हम उसे दिल से करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS