भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त की ओर अग्रसर

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त की ओर अग्रसर
X
भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन (Sanjay Tandon) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त (Congress free) होने जा रहा है , इन उपचुनावों में ही और 2022 में भाजपा (BJP) एक बार फिर भारी जीत दर्ज करने जा रही है।

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन (Sanjay Tandon) ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त (Congress free) होने जा रहा है , इन उपचुनावों में ही और 2022 में भाजपा (BJP) एक बार फिर भारी जीत दर्ज करने जा रही है। जिस प्रकार से देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है और कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व पूरे देश भर में समापन की ओर बढ़ता चला जा रहा है , इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है उन्होंने जन कल्याण के लिए किसी भी प्रकार की नीति का निर्माण नहीं किया, आज इनके नेते केवल हिमाचल भ्रमण के लिए आ रहे हैं जिसको हम राजनीतिक पर्यटन भी कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल नारे देने वाली पार्टी है पर भारतीय जनता पार्टी धरातल पर काम करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया पर गरीबों के लिए वास्तव में कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल परिवार से ग्रस्त है, केंद्र में गांधी परिवार से पूछे बिना एक पत्ता नहीं मिल सकता पर भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक गरीब परिवार का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री। भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, पर्व सांसद मकेश्वर सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, जि़ला अध्यक्ष भीम सेन और जिला महामंत्री अखिलेश कापूर उपस्थित रहे।

Tags

Next Story