हिमाचल में सुक्खू सरकार का हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, इन 7 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, मिली यह जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कांग्रेस की सरकार (Congress Government) बनने के बाद आज सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) हो गया है। यहां शिमला में कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह समेत 7 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जिसमें विधायक डॉ धनी राम शांडिल, चंदर कुमार, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह शामिल है।
कैबिनेट विस्तार में शिमला का दबदबा रहा है। सबसे ज्यादा 3 मंत्री इसी जिले से बनाए गए हैं। जबकि सबसे ज्यादा 15 सीटों वाले कांगड़ा जिले के एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। सबसे पहले सोलन से वरिष्ठ विधायक धनीराम शांडिल को शपथ दिलाई गई।
उनके बाद ज्वाली के विधायक चंद्र कुमार, फिर शिलाई विधायक हर्षवर्धन चौहान, किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी, जुब्बल कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर, कसुम्पटी के विधायक अनिरुद्ध सिंह और अंत में शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह को रहे गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। हर्षवर्धन और जगत सिंह ने अंग्रेजी में शपथ ली जबकि अन्य नए मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS