शादी का झांसा देकर सालों तक किया रेप, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में महिलाओं के साथ अपराध (Crime) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अभी ताजा मामला चंबा जिले के सलूनी (Salooni) से सामने आया है। यहां पर साल 2019 में एक लड़की की फेसबुक के माध्यम से एक युवक से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती गई। इसी दौरान नवंबर 2019 में वह उसके क्वार्टर में आ पहुंचा। जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी अकसर मोबाइल से बात करता रहा। इसके बाद आरोपी उस लड़की से अकसर मिलता रहता था। पीडि़ता को पूरा भरोसा था कि वह उससे शादी करेगा।
पीडि़ता का कहना है कि इसी बीच आरोपी ने चंडीगढ़ में नौकरी लगने की बात कही। मगर इस बीच वह अकसर क्वार्टर में आकर शादी करने की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने चंडीगढ़ में नौकरी छोड़कर बद्दी में कंपनी ज्वाइन करने के साथ ही उसे भी वहां नौकरी दिलवाने की बात कही। पीडि़ता ने भी आरोपी के साथ बद्दी में नौकरी ज्वाइन कर ली। इस दौरान वह दो महीने तक एक साथ रहे। मगर जब आरोपी से शादी करने की बात की तो वह अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। उधर, डीएसपी सलूणी मंयक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
पीडि़ता के अनुसार अब आरोपी युवक शादी करने से इनकार कर रहा है। यही नहीं पीडि़ता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस रिमांड हेतु सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस युवती का मेडिकल करवाने की औपचारिकताएं निपटा रही है। पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वर्ष 2019 में आरोपी युवक ने फेसबुक परे फ्रेंड रिकवेस्ट भेजी। आरोपी की रिकवेस्ट स्वीकार करने के बाद मैसेंजर के माध्यम से चैटिंग करने लगा। पीडि़ता की मानें तो आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ नवंबर 2019 से शारीरिक संबंध बना रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS