34 घंटे बाद खोला गया चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, लैंडस्लाइड की वजह से हो गया था बंद

34 घंटे बाद खोला गया चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, लैंडस्लाइड की वजह से हो गया था बंद
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से लैंडस्लाइड (Landslide) हुई। जिसके बाद से कई रास्ते बंद हो गए।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से लैंडस्लाइड (Landslide) हुई। जिसके बाद से कई रास्ते बंद हो गए। यही नहीं लगभग 34 घंटों के बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali National Highway) यातायात के लिए बहाल किया गया। भूस्खलन की वजह से यह हाईवे भी बंद हो गया था। गुरुवार रात करीब 12 बजे मंडी जिले के सात मील नामक स्थान पर पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिरने के कारण हाईवे पूरी तरह से ठप हो गया था। प्रशासन (Administration) ने काफी मेहनत के बाद आज इस हाइवे को बहाल करा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगातार हो रही बारिश की वजह से हाईवे को बहाल नहीं किया जा सका। आज सुबह जैसे ही मौसम साफ हुआ तो हाईवे को मात्र दो घंटों के भीतर ही यातायात (Traffic) के लिए बहाल कर दिया गया। लैंडस्लाइड की वजह से हाइवे पर वाहनों की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी। रास्ता खुलने के बाद वहां फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

आपको बात दें कि हाइवे बंद होने के बाद प्रशासन ने छोटे वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेज दिया लेकिन बड़े वाहन हाईवे पर ही फंसे रहे जिस कारण उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। फोरलेन के निर्माण कार्य (Four Lane Construction) में जुटी केएमसी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल कुमार ने बताया कि मौसम खराब रहने के चलते हाईवे को बहाल करने में काफी समय लग गया लेकिन अब हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

Tags

Next Story