भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में बोले सीएम- इस बार विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या रहेगी इससे भी कम

भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन में बोले सीएम- इस बार विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या रहेगी इससे भी कम
X
हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) आज कांगड़ा जिले (Kangra District) के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा के जिले स्तरीय वार्ता (conference) में पहुंचे। यहां पर सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद थे।

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) आज कांगड़ा जिले (Kangra District) के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा के जिले स्तरीय वार्ता (conference) में पहुंचे। यहां पर सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मौजूद थे। सीएम ने महिला भाजपा कार्यकर्ताओं को मिशन रिपीट के तहत उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों की जन हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस (Congress)अपना अस्तित्व खो चुकी है।

वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे में कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ न सिर्फ केंद्र और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है बल्कि कांग्रेस के कारनामों को भी जन-जन तक बताने की जरूरत है। वहीं सीएम ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा के अंदर इस बार जितने कांग्रेस के विधायकों Congress MLA) की संख्या हैं वह इसबार के चुनाव में और कम हो जाएगी।

इसके बाद सीएम यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछली तीन परीक्षाएं, जिनमें विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और उसके बाद स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भी भापजा (BJP)ने सफलता दर्ज की है। इस हार के बाद कांग्रेसियों में बौखलाहट इस कदर बढ़ चुकी है कि उन्होंने अब राज्यपाल के साथ भी दुर्व्यवहार कर डाला है। कांग्रेस विधायकों राज्यपाल के साथ जो व्यहवार किया है वह निंदनीय है। विधानसभा में हुई इस घटना के बाद काग्रेसी विधायक परेशान हो गए हैं।

वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी विधायकों को मैंने ऐसा ना करने के लिए रोका लेकिन वो नहीं माने। लेकिन कांग्रेस नेता पहले से ही साजिश बनाए हुए थे जिसके जरिए उन्होंने प्लान के तहत पुरा विराध-प्रदर्शन किया। वहीं जब सीएम ने कांग्रेस कार्यकताओं की गलतीयां गिनाईं की तो कांग्रेस कार्यकताओं ने सीएम के खिलाफ गो बैक के नारे लगाए।

Tags

Next Story