Congress कमेटी के सचिव संजय दत्त बोले- हिमाचल में चारों उपचुनाव जीतेगी कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में उपचुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। इसी मौके पर आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के प्रभारी संजय दत्त (In charge Sanjay Dutt) ने कहा कि हिमाचल में चारों उप चुनाव कांग्रेस जीतेगी, क्योंकि यह चुनाव जनता और बीजेपी का है। वह शिमला में बुधवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों की जमानत जप्त होने वाली है। अब तो मुख्यमंत्री ने भी अपनी हार स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को मजबूर कहना महिला समाज का अपमान है।
महिलाओं के प्रति भाजपा की क्या सोच है? यह बात सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। आगामी दिनों में भी भाजपा ऐसे हथकंडे अपना सकती है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है। लोकसभा की मंडी सीट, जुब्बल कोटखाई, अरकी और फतेहपुर में कांग्रेस के प्रत्याशी बहुत ही आगे निकल गए हैं। दो जगह पर कॉन्टेस्ट भाजपा के साथ हैं। बाकी दो जगह में तो भाजपा के उम्मीदवार अपना डिपाजिट बचा लें यह स्थिति है।
उन्होंने कहा कि सरकार का क्या परफॉरमेंस है? इस बात से स्पष्ट हो जाता है कि पूरे चुनाव में मुख्यमंत्री व भाजपा के दूसरे प्रमुख नेताओं ने विकास की ही बात की। जनता से संबंधित विषयों का जिक्र भी नहीं किया। इससे एक बार फिर से भाजपा का हथकंडा जनता को पता लग गया है कि चुनाव में मुख्य मुद्दों से ध्यान विचलित करने के लिए कैसी बयान बाजी की जाती है। जनता के सामने महंगाई तथा बेरोजगारी का प्रश्न दठाया ही नहीं जा रहा। उसके बारे में न तो कोई बात मुख्यमंत्री करते हैं, न उनके पास कोई जवाब है। जनता चिंतित यह है कि महंगाई की मार दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार के पास कोई भी नीति नियोजन कोई नहीं है जिससे इस पर काबू पाया जा सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS