Himachal By-Election: उपचुनाव में सेब को मुद्दा बनाने की तैयारी में कांग्रेस, BJP ने कही ये बात

Himachal By-Election: उपचुनाव में सेब को मुद्दा बनाने की तैयारी में कांग्रेस, BJP ने कही ये बात
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By-Election) होने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस इन चुनावों में सेब को प्रमूख मुद्दा बनाने की तैयारी में लगी हुई है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By-Election) होने जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस इन चुनावों में सेब को प्रमूख मुद्दा बनाने की तैयारी में लगी हुई है। इस बार सेब बागवानों (Apple Gardeners) को सेब के उचित दाम नहीं मिल पाए हैं। बागवानों ने इसको लेकर काफी विरोध भी किया है। लेकिन प्रदेश सरकार (State Government) उनके लिए कुछ कर नहीं सकी। सेब के दाम बढ़ाने को लेकर कई बार बागवानों के संगठनों ने प्रदर्शन कर इसका विरोध जताया लेकिन फिर भी स्थिति जस की तस बनी रही।

आपको बता दें कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह (Congress candidate Pratibha Singh) ने कहा है कि उपचुनाव में सेब का मूल्य गिराने के मुद्दे को लेकर बागवानों के बीच जाएंगे। इस बार प्रदेश में मौसम की मार पड़ने से सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। करीब पांच सौ करोड़ का नुकसान मौसम की अनिश्चितता से उठाना पड़ा है। पहले सूखा और फिर बेमौसमी बर्फबारी (Unseasonal snowfall) ने सेब बागवानों की कमर तोड़ दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागवानों के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए न बुलाने पर खासी नाराजगी है। राज्य के सात जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, किन्नौर में सेब बागवान बाहुल्य हैं। मंडी संसदीय सीट सहित जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सेब बागवानों के मसले गरमाएंगे। सेब मुद्दे से उपचुनावों के कांग्रेस को फायदा होने वाला है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो किसान सरकार के इस फैसले काफी दुखी है। वहीं भाजपा का कहना है सेब के मुददे से हमें कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

Tags

Next Story