कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर लगाया भू-माफिया को सरंक्षण देने का आरोप

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर लगाया भू-माफिया को सरंक्षण देने का आरोप
X
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार पर भू-माफिया को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गरीबों की बेशकीमती जमीनें प्रदेश के बाहरी लोगों को लीज के नाम पर कौडि़यों के भाव बेची जा रही हैं।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रदेश सरकार पर भू-माफिया को सरंक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गरीबों की बेशकीमती जमीनें प्रदेश के बाहरी लोगों को लीज के नाम पर कौडि़यों के भाव बेची जा रही हैं। मंगलवार को जारी एक बयान में राठौर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफिया का राज चल रहा है। इसमें भू-माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, तबादला माफिया सब अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के भोले भाले लोगों को लूटा जा रहा है। सरकार और प्रशासन के बीच कोई भी तालमेल नहीं है।

प्रदेश के पर्यटन स्थलों में बाहरी लोगों की जिस प्रकार से जमीनों की लीज के नाम पर खरीद फरोख्त चली है। उससे साफ है यह एक बड़ा गिरोह है, जो प्रदेश के भोले-भाले लोगों को लूट कर अपनी चांदी कूट रहा है।कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री से इस बारे में सारी स्थिति स्पष्ट करने और इस पूरे मामले की कोई उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकार को माफिया से मुक्त होते हुए इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

Tags

Next Story