हिमाचल प्रदेश में कोरोना डेथ रेट देश में सबसे ज्यादा, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

हिमाचल प्रदेश में कोरोना (Corona) कहर बरपा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान भी जा रही है। हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों व लगातार बढ़ती मौतों के आंकड़ों ने देश को पीछे छोड़ दिया है। भारत में मामलों की प्रति लाख दर 1499.5 के मुकाबले हिमाचल में 1530.3 मामले आ रहे हैं। भारत की मृत्यु दर 1.1 है, जबकि हिमाचल की मृत्यु दर 1.5 है। इसमें भी पहाड़ी प्रदेश बहुत आगे है।
उल्टा हिमाचल का रिकवरी रेट (Recovery Rate) देश के मुकाबले कम है। भारत का रिकवरी रेट 81.9 है, जबकि हिमाचल का रिकवरी रेट 78.1 है। ये देश ही नहीं दुनिया से भी कम है। पहाड़ी प्रदेश में अभी तक 1,679 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इनमें महिलाओं के मुक़ाबले पुरुषों का आंकड़ा ज्यादा है। हिमाचल में 64.8 फ़ीसदी की पुरुष मृत्यु दर है, जबकि महिला मृत्युदर 35.2 फ़ीसदी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृत्यु दर गंभीर बीमारियों से मरने वालों की ज्यादा है। यानी कि 65.5 फ़ीसदी गंभीर बीमारियों वाले लोग कोरोना के ज्यादा शिकार हो रहे हैं। इसमें भी मधुमेह (Diabetes) के रोगियों को कोरोना मौत के मुंह में ज्यादा धकेल रहा है। दूसरे नंबर पर उच्च रक्तचाप वाले लोग कोरोना की चपेट में आने के बाद मृत्यु का ग्रास बन रहे हैं।
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने भी माना कि हिमाचल प्रदेश में देश के मुकाबले कोरोना मामलों सहित मृत्यु दर ज्यादा है, जोकि चिंता का विषय है। मृत्यु दर बढ़ने का मुख्य कारण कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) का समय पर अस्पतालों में ना आना है, क्योंकि नया वायरस बड़ी तेजी से फैल रहा है, यहां तक कि युवाओं को भी ये वायरस तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। इसलिए पॉजिटिव होते ही तुरत डॉक्टर से सलाह लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS