अर्ली वैरायटी के सेब को मिल रहे हैं अच्छे दाम, बागबानों में खुशी की लहर

अर्ली वैरायटी के सेब को मिल रहे हैं अच्छे दाम, बागबानों में खुशी की लहर
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सेब सीजन (Apple Season) ने गति पकड़ ली है। फल मंडियों में अर्ली वैरायटी (Early variety) के साथ रॉयल सेब (Apple) की आमद शुरू हो गई है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में सेब सीजन (Apple Season) ने गति पकड़ ली है। फल मंडियों में अर्ली वैरायटी (Early variety) के साथ रॉयल सेब (Apple) की आमद शुरू हो गई है। रोजाना काफी संख्या में सेब बॉक्स मार्केट में पहुंच रहे है।

सीजन के शुरुआत में बागबानों को सेब के अच्छे दाम मिलने से बागबान गदगद हो गए है। शिमला के भट्टाकुफर फल मंडी में शुक्रवार को स्पर वैरायटी के 62 बॉक्स पहुंचे थे। मार्केट में स्पर वैरायटी के सेब 3800 रुपए प्रति बॉक्स तक बिका है। यह सेब चायल से मार्केट में आया था। फल मंडी में स्पर- टाइडमैन के साथ साथ रायॅल सेब भी पहुंचा है।

सेब सीजन के शुरुआत में ही बागबानों को फसल के अच्छे दाम मिल रहे है। मार्केट में टाइडमैन सेब 400 से 1600 बिक रहा है। इससे पहले शिमला के पराला फल मंडी में स्पर वैरायटी का सेब चार हजार तक बिका था, जो इस सीजन के सबसे अधिक दर्ज किया गया है। जबकि रॉयल वैरायटी का सेब 2500 रुपए तक बिक रहा है।

Tags

Next Story