By-Elections: हिमाचल में मंडी लोकसभा और तीन विस सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में 3 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का ऐलान (Announcement of by-election) हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक तीन विधानसभा सीटों जुब्बल कोटखाई, अर्की व कांगड़ा की फतेहपुर में 30 अक्तूबर को मतदान होगा। वहीं मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha seat) के लिए भी 30 अक्तूबर को ही मतदान होगा। दो नवंबर को सभी सीटों के लिए मतगणना होगी।
आयोग के मुताबिक प्रदेश में मंडी लोकसभा व 3 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। वहीं उम्मीदवार 8 अक्टूबर को नामांकन कर सकेंगे। इसके बाद 11 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी। वहीं 13 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। फिर 30 अक्टूबर को सभी सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसके बाद 2 नवंबर को मतगणना के बाद चुनावी नतीजों का ऐलान हो जाएगा।
इन जगहों पर होंगे उप-चुनाव
शिमला के जुब्बल कोटखाई में बीजेपी विधायक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद यह विस सीट रिक्त हुई थी। कांगड़ा जिले की फतेहपुर में कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन से खाली हुई थी। वहीं सोलन के अर्की से विधायक रहे पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का निधन हो गया था व यह सीट रिक्त हो गई थी। दूसरी ओर मंडी से बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने नई दिल्ली में आत्महत्या कर ली थी। जिससे ये लोकसभा सीट रिक्त हो गई थी। उप चुनाव के ऐलान के साथ ही हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से चुनावी सरगर्मियां हो जाएंगी।
इस चुनाव को माना जा रहा है सेमीफाइनल
हिमाचल में वर्ष 2022 के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। इसलिए उप चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। क्योंकि उप चुनावों के रिजल्ट से विधानसभा चुनावों की दिशा तय होगी। सत्तारुढ पार्टी बीजेपी के लिए यह उप-चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। साथ ही प्रदेश में कांग्रेस की वापसी का मार्ग इससे तय होने वाला है। वहीं आचार सहिंता की वजह से सीएम जयराम ठाकुर का किन्नौर का दौरा रद्द कर दिया गया है। यहां पर आज सीएम जयराम ठाकुर को शिलान्यास व उद्घाटन करना था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS