हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी हावी, अब वीरभद्र ने बुलाए एक दर्जन नेता

हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी हावी, अब वीरभद्र ने बुलाए एक दर्जन नेता
X
हिमाचल कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी हावी होने लगी है। गुटबाजी के चलते कार्यकर्त्ताओं का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस में लंच डिप्लोमेसी का दौर थम नहीं रहा है।

हिमाचल कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी हावी होने लगी है। गुटबाजी के चलते कार्यकर्त्ताओं का मनोबल भी प्रभावित हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस में लंच डिप्लोमेसी का दौर थम नहीं रहा है। पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने लंच में कुछ नेताओं को गुपचुप बुलाया और अब 12 जुलाई को शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने निजी आवास हॉलीलाज में लंच रखा है। इसमें एक दर्जन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। कौल सिंह के लंच और मंडी से जारी पत्र बम के बाद मचे बवाल पर कुछ लोग इस्तीफा भी दे चुके हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए वीरभद्र सिंह ने लंच की आड़ में नेताओं को एकजुट करने की कवायद शुरू की है। साथ आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को मात देने को रणनीति पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का तर्क है कि अगर पार्टी के भीतर नेता यूं ही आपस में लड़ते रहे तो आने वाले दिनों में और नुकसान हो सकता है। ऐसे में पार्टी के बड़े नेता डैमेज कंट्रोल की ओर बढ़ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कुछ दिन पहले जन्मदिन पर लंच नहीं दिया गया था। अब 12 जुलाई के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लंच पर बुलाया गया है।


Tags

Next Story