घरवाले 20 साल की लड़की से करा रहे थे देह व्यापार का धंधा, दो बड़ी बहनों से भी कराया यही काम

घरवाले 20 साल की लड़की से करा रहे थे देह व्यापार का धंधा, दो बड़ी बहनों से भी कराया यही काम
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन जिले (Solan district) से एक देह व्यापार का मामला सामने आया है। वहीं देह व्यापार का आरोप लड़की ने अपने माता पिता व भाई पर लगया है।


हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन जिले (Solan district) से एक देह व्यापार का मामला सामने आया है। वहीं देह व्यापार का आरोप लड़की ने अपने माता पिता व भाई पर लगया है। लड़की के घर वाले ही उससे देह व्यापार करा रहे थे। पीड़ित लड़की के अनुसार, पैसों के लालच में माता-पिता और भाईयों ने बेटी से देह व्यापार (Prostitution) करवाया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब युवती की हालत बिगड़ गई। आरोपी परिजन युवती को उसकी बुआ के पास यमुनानगर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता का फिलहाल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी फोन पर उसे व बुआ-फूफा को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। यमुनानगर में महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज हुई है।

जानकारी के अनुसार लड़की के बयान लेकर उसके मां-बाप, चाचा व दो भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। सोलन जिले की पुलिस बद्दी को मामला भेज दिया है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह से ने बताया कि नालागढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें लड़की ने माता-पिता एवं भाइयों पर देह व्यापार करवाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वो अपने पिता, मां, चाचा, दो भाई के साथ नालागढ़ में रहती थी।

लड़की के अनुसार, माता-पिता व उसके भाईयों ने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने युवती को पीटा। यहां तक कहा कि उसकी दो बड़ी बहनें भी यही काम करती हैं। इससे रोजी रोटी चलती है। इसलिए उसे भी यही काम करना होगा। जबरन उससे देह व्यापार कराने को मजबूर किया जा रहा है। अब पीड़िता की हालत गंभीर है, जिसे सभी आरोपी उसकी बुआ और फूफा के पास यमुनानगर में छोड़कर फरार हैं। अब सोलन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Tags

Next Story