शिमला में होटल के बाहर पहुंचे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन, माही के साथ ली सेल्फी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शिमला पहुंचे हुए हैं। माही शिमला पहुंचे और उनके फैन उनसे मिलने ना पहुंचे ऐसा कभी हुआ है। आपको बता दें कि वह अपने परिवार के साथ शिमला आए हैं। महेंद्र सिंह धोनी परिवार और रिश्तेदारों के साथ शिमला शुक्रवार रात नौ बजे के करीब आए हैं। उनके साथ कुल 12 लोग हैं। वह सभी शिमला के मैहली में व्हाइट हेवन होम स्टे मैहली में रुके हैं। बताया जा रहा है कि वे देर शाम करीब नौ बजे यहां पहुंचे हैं। जिला प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। होम स्टे के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है।
वहीं, शिमला में धोनी के पहुंचने की खबर सुनते ही उनके प्रंशसकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धोनी की एक झलक पाने को स्थानीय लोग और उनके प्रशंसकवहीं, शिमला में धोनी के पहुंचने की खबर सुनते ही उनके प्रंशसकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। धोनी की एक झलक पाने को स्थानीय लोग और उनके प्रशंसक बेताब दिखे।
होटल के बाहर धोनी ने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिए और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। अगस्त 2018 में धोनी शिमला आए थे। इस दौरान वह एक ऐड फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला पहुंचे थे। अब दूसरी बार धोनी शिमला आए हैं। 2018 में धोनी एक बैंक की डिजीटल पेमेंट की ऐड की शूटिंग शिमला के मॉल रोड पर की थी।
इस दौरान धोनी ने शिमला की सर्पिली सड़कों पर बाइक राइडिंग भी की थी। हांलाकि, इस बार यह जानकारी नहीं मिली है कि धोनी क्यों शिमला आए हैं, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि गर्मी राहत और कोरोना काल में थकान मिटाने के लिए धोनी शिमला पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि धोनी परिवार के साथ चार दिन तक शिमला में रुकेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS