कांगड़ा जिले में मिला डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मरीज, मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) के कांगड़ा जिले (Kangra district) में कोरोना की दूसरी लहर के अंतिम समय में आज डेल्टा प्लस वेरियंट (Delta Plus variant) का पहला मामला सामने आया है। प्रदेश में डेल्टा प्लस वरियंट के पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि प्रदेश में 31 मई तक ऐसे 271 मरीजों की रेंडम सेंपलिंग करके सेंपल जांच के लिए दिल्ली स्थित लैब में जिनोम सिक्वेंसी भेजे गए थे। लैब की रिपोर्ट में 81 मरीजों में डेल्ट वेरियंट पाया गया है। एक मरीज में डेल्टा , डेल्टा प्लस वेरियंट भी मिला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में यह डेल्टा प्लस वेरियंट का पहला मामला है। सीएमओ डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से 135 सेंपल भेजे गए थे, जिनमें से 5 सेंपल में यूके वेरियंट तथा 23 में डेल्टा प्लस वेरियंट पाया गया। पालमपुर स्थित आईएचबीटी लैब से 136 सेंपल भेजे गए थे, जिनमें 4 में यूके वेरियंट, 48 में डेल्टा और एक में डेल्टा प्लस वेरियंट पाया गया है।
वहीं सीएमओ ने कहा कि कांगड़ा जिले में 12 लाख 13 हजार 533 लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिनमें से 7 लाख 25 हजार 15 को पहली डोज दी जा चुकी है तथा लगभग एक लाख आबादी को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक शेष पात्र लोग यानी 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेशन से कवर करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक और फ्रंट लाइन वर्कर को 9 जुलाई तक वैक्सीनेशन कवर करने का प्रयास किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS