किंन्नौर के रिस्पा के समीप आई बाढ़ में पुल बहा, आवाजाही बाधित

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला के स्किबा के समीप होलडो नाला में आई बाढ़। बाढ़ ने सतलुज के बहाव को भी रोका। स्किबा के साथ नेशनल हाइवे पर आकपा के पास भारी वाहनों की आवाजाही के लिए बना अस्थाई पुल बहा। अब भारी वाहनों की आवाजाही पूह व काजा के लिए बाधित। स्किबा गाव का 3 मीटर वाहन मार्ग व पुल भी ध्वस्त। ग़ांव के दो कूहल भी चार चार सौ मीटर ध्वस्त। किन्नर कैलाश की पहाड़ी के साथ बहती केरग खड्ड में आई बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
प्रदेश में पिछले कई दिनो से लगातार बारिश हो रही है जिससे लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैँ। नदी नालों ने अपना विकराल रूप धारण किया हुआ है। कई गांवों में तो पानी लोगों के घरों में पहुंच गया। इससे मकान के गिरने का खतरा बढ़ गया है। किसानों की मक्की की फसल को भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसान भी परेशान हैं। लॉकडाउन में किसानों को पहले से से ही सम्सया आ रही थी की अब बारिश से फसलों का खराब होना भी शुरू हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS