पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने दूसरी बार दी कोरोना को मात, अब इस वार्ड में किए शिफ्ट

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Former Chief Minister Virbhadra Singh) ने कोरोना को एक फिर से मात दे दी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित (Corona Infected) मिले थे। इसके बाद वीरभद्र सिंह को स्वस्थ होकर मेकशिफ्ट अस्पताल (Makeshift Hospital) से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। IGMC के मुख्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ जनक राज ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। बीते कई दिनों से कोविड संक्रमण के चलते उन्हें मेकशिफ्ट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
बता दें कि वीरभद्र सिंह के शुगर और कुछ रूटीन के टेस्ट की रिपोर्ट पहले से बेहतर है। उनके पुत्र और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी अपने फेसबुक पेज पर वीरभद्र सिंह की फोटो शेयर कर उनकी सेहत में सुधार होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मां भीमाकाली और आप सभी की दुआ से वीरभद्र सिंह की स्थिति में सुधार है। वह जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ होंगे।
वीरभद्र सिंह पिछले काफी दिनों से अस्पताल में दाखिल थे। वह इससे पहले भी कोरोना को मात दे चुके हैं। उस समय उनका मोहाली के निजी मैक्स अस्पताल में उपचार हुआ था। 30 अप्रैल को ठीक होकर शिमला लौटे थे। इसके बाद उन्हें अचानक सांस लेने में परेशानी होने के कारण उसी शाम आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद से वह लगातार अस्पताल में भर्ती हैं। वही डॉक्टरों का कहना हैं कि वे जल्द ही स्वस्थ्य हो जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS