हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते मौत, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिहं (Former Chief Minister Virbhadra Singh) का आज कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के चलते निधन हो गया। वो 87 साल के थे। कोरोना के चलते उनका IGMC शिमला अस्पताल (Shimla Hospital) में इलाज चल रहा था। आज सुबह 3.40 बजे उन्होंने आईजीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
आपको बता दें कि उन्हें अब दूसरी बार कोरोना हुआ था। पिछली बार उन्होंने कोरोना से जंग जीत ली थी। IGMC अस्पताल के एमएस डॉ. जनक राज ने उनकी मौत की पुष्टि की। वहीं आपको बता दें कि पूर्व सीएम के निधन पर हिमाचल सरकार ने प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अब इन तीन दिनों में प्रदेश में कोई भी बड़े कार्यक्रम नहीं होंगे।
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को राजधानी शिमला में हुआ था। हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम पिता राजा पदम सिंह और उनकी माता का नाम श्रीमति शांति देवी था। वहीं उनकी शादी प्रतिभा सिंह के साथ हुआ था। वहीं उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण से विधायक है। उनकी 4 बेटियां भी हैं।
छह बार रहे हैं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता यूपीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। वीरभद्र सिंह के पास केंद्रीय इस्पात मंत्रालय भी था। इसके अलावा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल चुके थे। वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून 1934 को बुशहर रियासत के राजा पदम सिंह के घर में हुआ।
वीरभद्र सिंह साल 1983 से 1990, 1993 से 1998, 1998, फिर 2003 से 2007 और 2012 से 2017 में हिमाचल के सीएम रहे। वीरभद्र सिंह पहली बार लोकसभा के लिए 1962 में चुने गए। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि मैं निशब्द हूं। इसके अलावा, प्रदेश के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS