हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, पैतृक नगर में हुआ अंतिम संस्कार

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पंचतत्व में हुए विलीन, पैतृक नगर में हुआ अंतिम संस्कार
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) का आज पंचतत्व में विलीन हो गए। आज राजधानी शिमला जिले (Shimla District) के रामपुर बुशहर में उनके पैतृक नगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Former CM Virbhadra Singh) का आज पंचतत्व में विलीन हो गए। आज राजधानी शिमला जिले (Shimla District) के रामपुर बुशहर में उनके पैतृक नगर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने करीब साढ़े चार बजे करीब उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी और इस तरह वीरभद्र सिंह अनंत की यात्रा पर निकल गया। इससे पहले करीब पौने तीन बजे उनके शव को पदम पैलेसे से जौगणी बाग के श्मशानघाट लाया गया।

वहीं पिता वीरभद्र सिंह के शव को विक्रमादित्य सिंह ने खुद कंधा दिया। पूरे रास्ते में लोग मकान की छतों से उन्हें पुष्पवर्षा करते देखे गए। भावुक लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता को अंतिम बार देखा और अश्रुपूर्ण विदाई दी। श्मशाघाट में हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर समेत कई नेता भी मौजूद रहे।

वीरभद्र सिंह के शव पर तिरंगा लगाया गया था। एक खास तरह के 'बमान' में उनका शव पदम पैलेस से श्मशामघाट लाया गया। शेरों के 12 मुखी इस 'बमान' को बनाने में कारीगरों को दो दिन का वक्त लगा। वीरभद्र सिंह का जोगणी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया।

यह केवल शाही खानदान के लिए बनाया गया श्मशानघाट है। आम लोगों के लिए रामपुर में अलग श्मशानघाट है। यहां पर वीरभद्र सिंह के पुर्वूजों का भी अंतिम संस्कार किया गया है। वीरभद्र सिंह की माता-पिता और रानियों के स्मारक भी यहां बनाए गए हैं।

Tags

Next Story