फल मंडियों में बागबानों को मिल रहे हैं अच्छे दाम, सबसे महंगी बिकी अर्ली वैरायटी की पेटी

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की फल मंडियों में सेब (APPLE Market) के अराईवल में इजाफा आने के साथ ही दामों (Rupess) में भी तेजी आई है। सेब की अर्ली वैरायटी स्पर ने बागबानों (Gardeners) को मालामाल करना शुरू कर दिया है। दामों में इजाफा आने बागबानों के चेहरे खिल गए है। शिमला के भट्टाकुफर फल मंडी में बुधवार करसोग क्षेत्र से स्पर वैरायटी के 13 बॉक्स आए है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्केट में यह सेब बॉक्स 2900 रुपए के हिसाब से बिका है। स्पर सेब के दामों में एकाएक 900 रुपए का इजाफा आया है। बीते दिनों के दौरान भट्टाकुफर फल मंडी में स्पर वैरायटी के सेब के दाम दो हजार रुपए प्रति बॉक्स तक चल रहे थे, लेकिन उक्त वैरायटी के दामों में इजाफा आया है। फल मंडी में करसोग से आए स्पर सेब का आकार व कलर उमदा था, जिसके चलते मार्केट में सेब को अच्छे दाम मिले है। उल्लेखनीय है कि राज्य में सेब सीजन ने रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है।
वहीं मार्केट में अर्ली वैरायटी के साथ-साथ स्पर व रॉयल सेब भी पहुंचना शुरू हो गया है। ऐसे में अगामी एक सप्ताह के दौरान सेब सीजन के गति पकडऩे की संभावना जताई जा रही है। मार्केट में टाइड मैन सेब के दाम 600 से 1700 रुपए प्रति बॉक्स तक चल रहे है। रॉयल वैरायटी का सेब 2000 रुपए तक बिक रहा है। मार्केट में शुरुआती दिनों के दौरान जो सेब पहुचा था। उसमें छोटा आकार व कलर की कमी बताई जा रही थी। मगर अगामी दिनों में गुणवता युक्त फसल के मार्केट में उतरने से दाम ओर गति पकड़ सकते है।
प्रदेश में मौजूदा सेब सीजन के दौरान बंपर फसल होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। हालांकि कई स्थानों पर सेब की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है। मगर सेब सीजन के शुरुआत में ही बागबानों को उनकी मेहनत के अच्छे दाम मिल रहे हंै। कुछ बागबान अच्छे दाम मिलने के चक्कर में फसल को जल्दबाजी में मार्किट में उतार रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS