सेब के कम दाम मिलने पर बागवानों ने मंडी में काटा बवाल, आढ़ती को मजबूरन बढ़ानी पड़ी बोली

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडियों (Market) मे सेब के दाम लगातार गिर रहे हैं। सेब के गिरते दाम से प्रदेश के बागबान (Gardner) परेशान हैं। इसी बीच सहारनपुर सब्जी मंडी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हुआ यूं कि सहारनपुर सब्जी मंडी (saharanpur vegetable market) में एक आढ़ती द्वारा चौपाल के एक बागबान के सेब की बोली मात्र 800 रुपए लगाई गई।
इतनी कम बोली लगाने पर बागबान आग बबूला हो उठा और उसने बोली स्थल पर हंगामा कर डाला। बागबान की इस हरकत से वहां मौजूद आढ़ती सहित बोली लगाने आए खरीददार भी सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि जब बागबान किसी भी तरह शांत नहीं हुआ तो आढ़ती को मजबूरन पांच सो रुपए प्रति पेटी सेब के दाम बढ़ाने पड़े। दाम बढ़ाने के बाद ही बागबान शांत हुए।
किसान नेता राकेश टिकैत (Farmer leader Rakesh Tikait) शनिवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सोलन (Solan) में उन्होंने सेब मंडी (Apple Market) का निरीक्षण किया व छोटी मंडियों पर किसानों- बागबानों से अपने उत्पाद देने का आग्रह किया। कंडाघाट में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) कर रहे हैं कि 2022 में किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। अगर वह ऐसा करते हैं तो हम पीएम का समर्थन करते हैं।
वहीं सोलन मंडी में भी सेब के कम दाम से बागबान परेशान हैं। बागवानों ने यहां भी नारेबाजी की आपको बता दें कि इस बार प्रदेश में सेब के दाम बहुत की कम मिल रहे हैं। कम दामों की बजह से बागवानों में रोष व्यापत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS