ब्वॉयफ्रेंड के साथ हिमाचल पहुंची लड़की, शराब पिलाकर 8 लड़कों ने किया बारी-बारी से रेप

हिमाचल प्रदेश के मंडी (Mandi) जिले से लड़की के साथ गैंगरेप (Gang Rape) का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि लड़की ने 8 लड़कों के खिलाफ मनीमाजरा थाना में गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। मनीमाजरा पुलिस (Mandi police) ने जीरो एफआईआर दर्ज कर एफआईआर सुंदरनगर थाना को प्रेषित की थी। सुंदरनगर पुलिस ने मामले में धारा 376-डी के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की चंडीगढ़ की रहने वाली है। लड़की 3 तीन फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boy Friend) के साथ हिमाचल (Himachal Pradesh) घुमने गई थी। इसे बाद लड़की का दोस्त उसे मंडी बस स्टेंड पर छोड़ गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगरेप का यह मामला तीन फरवरी का बताया जा रहा है। मंडी बस स्टेंड से लड़की ने अपने दूसरे दोस्त को फोन किया। लड़की का दूसरा दोस्त उसको बस स्टेंड से अपने साथ ले गया। लड़की ने उसके बाद वहीं रूकने का फैसला किया। आपको बता दें आरोप है कि दोस्त के साथ और कुछ लड़के आए और होटल में पार्टी करते हुए शराब पी। इसके बाद युवती से गैंगरेप किया गया। युवती का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई है। युवती ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी और मामला सुंदरनगर शिफ्ट किया गया है।
तीन फरवरी का है मामला
आपको बता दें कि वारदात के सात दिन बाद बुधवार को युवती सुंदरनगर में थाने पहुंची। यहां पर युवती ने अपने बयान दर्ज करवाए। इसके बाद कुछ आरोपियो को पुलिस ने थाने भी बुलाया और पूछताछ की थी। इससे पहले, पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले थे।
5 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तार
बुधवार शाम पीड़ित युवती ने सुंदरनगर पुलिस थाना पहुंच कर अपने बयान कलमबद्ध करवाएं। पुलिस ने युवती संग घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। बाद में देर रात पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती सीआरपीसी की धारा 164 के तहत चंडीगढ़ न्यायालय में पहले ही अपने बयान दर्ज करवा चुकी है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया की मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है और 2 की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है। वहीं एक आरोपी नाबालिग है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS