लापरवाही: चलती बस से गिरीं दो लड़कियां, एक की मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले (Kullu District) के आनी में चलती बस (Bus) से दो युवतियां गिर गई हैं। इनमें से एक युवती की मृत्यु (Death) हो गई है। वहीं, एक युवती घायल हुई है। पुलिस ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि संध्या 20 पुत्री रोशन लाल गांव दवाह तहसील निरमंड (Nirmand) कुल्लू और दीपा पुत्री बिहारी लाल निवासी दवाह निरमंड कुल्लू जाओ से बागीपुल आ रही थीं।
जब प्राइवेट बस (Private Bus) लिंक रोड सराह के पास पहुंची तो बस की खिड़की अचानक खुल गई। दोनों युवतियां बस से गिर गईं। दोनों को सिविल अस्पताल निरमंड ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने संध्या को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपा घायल हुई है। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है। डीएसपी आनी (DSP Anni) रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बस चालक और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बस चलाक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी बस चालक की खोज शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बस की अचानक खिड़की खुलने से दोनों लड़कियां नीचे गिर गई। दोनों लड़कियां आपस में दोस्त बताई जा रही हैं। लड़की की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुराहाल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS