Mausam Ki Jankari: हिमाचल में मूसलाधार बारिश से कई जगह भूस्खलन, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में मूसलाधार बारिश से कई जगह भूस्खलन, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद
X
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पठानकोट मंडी एनएच कोटला के भाली के पास भारी चट्टान एवं पेड़ गिर जाने से सुबह से बंद है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पठानकोट मंडी एनएच कोटला के भाली के पास भारी चट्टान एवं पेड़ गिर जाने से सुबह से बंद है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद कर दिया गया है। एनएच पर भारी जाम लग गया है। चंडीगढ़- मंडी का भी कुल्लू एनएच से पूरी तरह संपर्क कट गया है। वैकल्पिक मार्ग बजौरा रोड भी जीरो प्वाइंट के पास बंद हो गया है। मंडी करसोग सड़क मार्ग भी बीजू नाला और बाढ़ू के पास बंद हो गया है।

कुल्लू में रातभर से मूसलाधार बारिश हो रही है। कई जगह भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई हैं। भारी बारिश से पागल नाला अवरुद्ध हो गया है। रोहतांग समेत लाहौल की चोटियों में ताजा हिमपात हुआ है। औट टनल पानी से लबालब हो गई है। किरतपुर-मनाली एनएच में वाहनों की रफ्तार थम गई है। गोहर के गड़ाहरी गांव में पहाड़ी से मलबा गिरने से एक वाहन दब गया। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रही है। लैंडस्लाइड से प्रदेश में कई सड़के बंद हैं।


Tags

Next Story