शिमला में भारी बर्फबारी से रास्ते जाम, टला जिला परिषद चुनाव

शिमला में भारी बर्फबारी से रास्ते जाम, टला जिला परिषद चुनाव
X
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जमकर बर्फबारी हो रही है। दूर-दूर से आए सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। आपको बता दे की हिमाचल में आज बहुत अधिक मात्रा में बर्फबारी व बारिश हुई है। पर्यटक भी बर्फबारी का फुल आनंद ले रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जमकर बर्फबारी हो रही है। दूर-दूर से आए सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं। आपको बता दे की हिमाचल में आज बहुत अधिक मात्रा में बर्फबारी व बारिश हुई है। पर्यटक भी बर्फबारी का फुल आनंद ले रहे हैं। वहीं प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। आलम यह है कि शिमला शहर में लोकल रूटों पर बसों की आवाजाही बंद हो गई है।

शहर की सड़कों पर जगह-जगह बसें और वाहन फंस गए हैं। जिले में 10 मेजर और 50 से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बंद हुई हैं। डीसी शिमला आदित्य नेगी का कहना है कि सड़कों को खोलने के लिए मशीनरी व लेबर लगा दी गई है। यदि बर्फ़बारी ज्यादा होती है तो पर्यटकों को भी ऊपरी इलाकों में जाने से रोका जाएगा।

जिला शिमला में 10 मेजर सड़कें और 50 से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई है। इसके अलावा, इकादुक्का वाहन ही सड़कों पर ही चल रहा है। बस सेवा पूरी तरह से ठप्प हो गई है। यहां तक की भारी बर्फबारी के चलते शिमला में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव भी टल दिया गया है।

कोरम पूरा न होने से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नहीं चुना गया है। अब 10 फरवरी को जिला परिषद का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी अगली तिथि की घोषणा होगी। कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर माकपा के तीनों सदस्य मौजूद रहे।

Tags

Next Story