अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मामी-भांजी की मौत, घायल मामा अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस मनाने जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत की खबर है। हादसा मंडी जिले में हुआ। इस सड़क हादसे में मामी-भांजी की मौत हो गई। मंडी कुल्लू वाया कटौला मार्ग पर राहला रोपा नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मामी-भांजी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सैलानी फरीदाबाद से मनाली क्रिसमस मनाने के लिए जा रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को खाई से बाहर निकाला और घायल को मंडी जोनल अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतकों की पहचान कोमल पत्नी नितीश शर्मा उम्र 28 साल निवासी नजदीक दुर्गा मंदिर एनआईटी एनए हाउस नंबर 1889 जवाहर कालोनी एयरफोर्स रोड फरीदाबाद और और इशिता उम्र 12 साल के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान नितीश शर्मा उम्र 30 साल के रूप में हुई है। इशिता नितिश की भांजी बताई जा रही है।
पुलिस मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच मेें जूट गई है। जानकारों की मानने तो हादसा तेज रफ्तार या गाड़ी के फिसलने से हुआ है। मृतकों की शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदिकी अस्पताल में भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि ये लोग क्रिसमस मनाने के लिए मनाली जा रहे थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS