सिरमौर जिले को 17 साल बाद मिला मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर

हिमाचल के पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी के मंत्री बनते ही सिरमौर के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया। लगभग 17 वर्ष बाद सिरमौर से कोई मंत्री बना है। इससे पहले वर्ष 2003 से 2007 तक पच्छाद से जीआर मुसाफिर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे हैं।
सुखराम चौधरी सिरमौर से मंत्री पद हासिल करने वाले भाजपा के पहले नेता भी बन गए हैं। हालांकि, वर्ष 1977 में श्यामा शर्मा मंत्री बनी थीं, लेकिन उस वक्त उन्होंने जनता पार्टी से चुनाव लड़ा था।
भाजपा सरकार के ढाई वर्ष सिरमौर के लिए बेहतरीन साबित हुए। हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से डॉ. राजीव बिंदल ने इस्तीफा दिया। लेकिन, पार्टी ने नया अध्यक्ष बनाने में भी सिरमौर को ही तवज्जो दी। एक सप्ताह में सिरमौर को दो महत्वपूर्ण पद मिले।
सांसद सुरेश कश्यप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए तो सुखराम चौधरी मंत्री। पहले दिन पार्टी अध्यक्ष ने पदभार संभाला तो दूसरे दिन मंत्री की शपथ हुई।
इसके अलावा सुरेश कश्यप भाजपा के पहले सांसद बने हैं जबकि भाजपा में अनुसूचित जाति से पहला पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड भी कश्यप के नाम से जुड़ गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS