Himachal News: भर्ती में अगले 60 दिनों में एक पारदर्शी प्रणाली लाई जाएगी - मुख्यमंत्री सुक्खू

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को राज्य में सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए अगले 60 दिनों में एक पारदर्शी प्रणाली लाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (HPSSC) का कामकाज राज्य सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के एक दिन बाद उनका यह बयान आया है। सुक्खू ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कहा था कि हम घोटालों को उजागर करने के लिए सत्ता में आए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के कर्मचारी एचपीएसएससी द्वारा पूर्व में संचालित की गई परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी की जांच के लिए गठित एसआईटी की निगरानी के दायरे में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीएसएससी की गोपनीयता शाखा की वरिष्ठ अधीक्षक उमा आजाद के घर से जूनियर ऑडिटर और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों की बरामदगी ने पेपर लीक होने की ओर इशारा किया, इसलिए सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गईं।
इसके साथ ही उन्होंने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का उदाहरण दिया और आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रश्न पत्रों को हल किया और बेचा था। सुक्खू ने कहा कि भर्ती के लिए एक पारदर्शी प्रणाली अगले 60 दिनों में लाई जाएगी और एक महीने में इसके तौर-तरीके तय किए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS