Himachal Bird Flu: बर्ड फ्लू के चलते प्रदेश में 50 कौओं की मौत, हरकत में स्वास्थ्य विभाग

Himachal Bird Flu: हिमाचल प्रदेश में अब बर्ड फ्लू लोगों को डराने लगा है। कांगड़ा में पौंग डैम में करीब 3 हजार के करीब प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है। वहीं उसके आस पास 50 से अधिक कौवे मरे हुए देखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कौओ के सैंपल (Sample) ले लिए हैं और जांच को भेज दिए हैं।
दरअसल, कांगड़ा के पौंग बांध अभ्यारण्य में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि के बाद प्रदेश भर में अलर्ट है। निरीक्षण टीमें गठित कर दी गई हैं। चिड़ियाघरों की सुरक्षा भी और बढ़ा दी गई है। प्रदेश की झीलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। कांगड़ा के पौंग बांध के आसपास बुधवार को भी 300 और प्रवासी पक्षी मृत मिले हैं। यहां तीन हजार से ज्यादा पक्षियों की मौत हो चुकी है। इतने पक्षियों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
बिलासपुर में मरे हुए मिले 8 कौवे
जानकारी के अनुसार, बिसालपुर में एनटीपीसी कोलबांध से सटे जमथल गांव में भी एक नाले में मरे हुए 8 कौवे और भी मिले हैं। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. लाल गोपाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सैंपल लेकर जांच को भेज दिए हैं। मरे कौवों को दफना दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मरे हुए कौवों की चोंच से झाग निकल रहा था। डॉ. लाल ने कहा कि गोविंद सागर झील का भी निरीक्षण किया गया है, लेकिन अभी वहां कुछ नहीं मिला पाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS