कंगना का दफ्तर तोड़ने पर भाजपा महिला मोर्चा ने कहा- शिमला में प्रियंका के घर को तोड़ने की बनाएंगे योजना

मुंबई में कंगना रनौत का दफ्तर तोड़ने पर हिमाचल में चौतरफा शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार की निंदा की जा रही है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का शिमला आवास भी चर्चाओं में आ गया है। प्रियंका के यहां घर बनाने को लेकर सवाल उठने लग गए हैं और सोशल मीडिया पर तो इसे भी तोड़ने की मांग होने लगी है।
हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने बीएमसी की ओर से कंगना रणौत के दफ्तर तोड़ने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटी कंगना के लिए जरूरत पड़ी तो शिवसेना के खिलाफ आंदोलन करेंगे। जैसे कंगना का दफ्तर तोड़ा गया, वैसे ही शिमला में प्रियंका वाड्रा के घर को तोड़ने की योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सभी भाजपा महिला वर्कर कंगना के साथ खड़ी हैं। महिला मोर्चा की महासचिव वंदना गुलेरिया ने भी कंगना के दफ्तर को तोड़ने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पूरी महिलाएं कंगना के साथ खड़ी हैं। बाल ठाकरे के पुत्र ने एक बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया है।
कांग्रेस की नेता विद्या नेगी ने हालांकि भाजपा महिला मोर्चा के बयान पर कटाक्ष किया और कहा कि हमें भी कंगना पर गर्व है, लेकिन वह गुडिया के लिए न्याय के लिए कुछ नहीं बोलती हैं। इसके अलावा, पालमपुर भी एक बेटी के साथ अन्याय के लिए भी मांग उठाए। उन्होंने कांग्रेस को इस मामले में घेरने पर भी सवाल उठाए।
हिमाचल विधानसभा में बुधवार को अभिनेत्री कंगना रणौत की सुरक्षा के मुद्दे पर तनातनी हो गई। जब सीएम जयराम ठाकुर कंगना के मामले पर बोलने उठे, तो कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी खड़े हो गए। इससे सदन में माहौल गर्म हो गया और नेगी ने सीएम की ओर इशारा कर कुर्सी की मर्यादा की बात कही। सीएम समेत सत्तापक्ष और विपक्ष में नोकझोंक हुई। निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कंगना की सुरक्षा और उनके मुंबई स्थित कार्यालय को तोड़ने का मामला उठाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS