Himachal By-Election: कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के बेटे ने सीएम जयराम ठाकुर पर कसा तंज, जानें पूरा मामला

Himachal By-Election: कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के बेटे ने सीएम जयराम ठाकुर पर कसा तंज, जानें पूरा मामला
X
हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा व तीन विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। जिसकी वजह से प्रदेश की सियासत भी गर्म है। इस कड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के बेटे एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ तंज कसा है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मंडी लोकसभा सीट (Mandi Lok Sabha seat) और तीन विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव (Himachal Pradesh By-Election) को प्रचार-प्रचार तेजी से जारी है। वहीं हिमाचल की सियासत (Himachal Poltics) भी गरमाई हुई। साथ ही प्रदेश के नेता एक दूसरे पर हमाला भी जमकर बोल रहे हैं। वहीं मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह (Congress candidate Pratibha Singh) के लिए पुत्र एवं विधायक विक्रमादित्य सिंह (MLA Vikramaditya Singh) उनकी जीत के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। साथ ही विक्रमादित्य सिंह बीजेपी सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने इसी कड़ी में प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) के खिलाफ तंज कसा है।

वहीं विधायक विक्रमादित्य सिंह ने एक न्यूज पेपर की कटिंग जारी की है। उसमें सीएम जयराम ठाकुर के हवाले से लिखा गया कि हमने जो किया, उसे कांग्रेसी सोच भी नहीं सकते हैं। इस पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने तंजिया लहजे में कहा है कि सीएम जयराम ठाकुर आप सही कह रहे हैं, आपने जो कर दिया, उसे हम सोच भी नहीं सकते। इसके साथ ही विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पेट्रोल, कुकिंग ऑयल, गैस सिलेंडर के कीमतों की सूची भी जारी की है।

इससे पूर्व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को चंबा के पांगी- किल्लाड़ में अपनी मां एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के लिए जनता से समर्थन मांगा। वहीं विधायक ने दावा किया कि इस क्षेत्र से कांग्रेस को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने इस इलाके के लिए अभूतपूर्व विकास कार्य किए थे। उनके कार्यों को जनजातीय इलाके वासी सदा याद रखेंगे।

Tags

Next Story