By polls Results: प्रतिभा सिंह बोलीं- इस काम के लिए पीएम मोदी से मिलना भी पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगी, जानें पूरा मामला

By polls Results: प्रतिभा सिंह बोलीं- इस काम के लिए पीएम मोदी से मिलना भी पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगी, जानें पूरा मामला
X
हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट पर प्रतिभा सिंह तीसरी बार चुनाव जीती हैं। वहीं चुनाव में मिलने के बाद ही प्रतिभा सिंह ने मंडी क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी बात कही है। प्रतिभा सिंह का कहना है कि मंडी के विकास के लिए उन्हें पीएम मोदी से भी मिलना पड़ा तो मिलेंगी।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की मंडी (Mandi) लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह ने तीसरी बार चुनाव जीतकर बड़ी बात कही है। प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) पांचवीं बार मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरी थी। दो बार प्रतिभा सिंह को हार का भी सामना करना पड़ा। इससे पहले प्रतिभा सिंह मंडी से 2004 और 2013 में सांसद रही हैं। यहां बीते दो लोकसभा चुनाव से बीजेपी (BJP) का कब्जा रहा था पर अब मंडी लोकसभा सीट फिर कांग्रेस (Congress) के पास आ गई है।

अब प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए निजी तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से भी मिलना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगी। ये बातें मंडी लोकसभा सीट से उपचुनाव में विजय पाने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने कही है। वहीं मंडी शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल और पटाखे चलाकर उनकी जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित विभिन्न कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिभा सिंह का कहना कि मंडी में किसी भी स्थिति में विकास कार्यों को थमने नहीं देगी। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि यदि विकास कार्य कराने के लिए उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलना पड़ा तो पीछे नहीं जाएंगी। प्रतिभा सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात करते वक्त अपनी इस जीत का श्रेय वोटर्स, पार्टी कार्यकर्ताओं व हाईकमान को दिया। साथ को धन्यवाद दिया। प्रतिभा ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई से आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। कहा कि मोदी सरकार ने सत्ता से आने से पहले महंगाई पर लगाम कसने की बात कही थी। पर केंद्र सरकार अपने वायदों को भूल गई है।

प्रतिभा सिंह ने बताया कि महंगाई की समस्या पर वह केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखेंगी। जिससे आम लोगों को राहत मिल पाए। मंडी जिले की सड़कों के खस्ताहाल पर प्रतिभा ने कहा कि जैसे आगे स्थितियां सुधरेंगे, वैसे ही मंडी जिले की सड़कें भी सुधरती हुई दिखाई देंगी।

Tags

Next Story