Breaking News: हिमाचल में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, इन चार जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू

Breaking News: हिमाचल में 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, इन चार जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू
X
हिमाचल प्रदेश में आज कैबिनेट की बैठक मेंं सरकार ने कुछ फैसले लिए हैं। यह फैसले कोविड-19 के बढ़ते मरीजों को देखते हुए लिए है। सरकार ने अपने पहले फैसले में शिमला, कुल्लू, मंडी और कांगड़ा इन चार जिलों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

वहीं दूसरे बड़े फैसले में सभी सरकारी स्कूलों में 26 नंवबर से शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। और यही नहीं अध्यापक सर्दियों में भी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखेंगे। स्कूली बच्चे प्रमोट कर अगली कक्षा में जाएंगे। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2021 में सभी स्कूलों में होगी। 30 प्रतिशत सिलेबस कम किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक में यह फैसला कोविड महामारी के कारण सभी कार्यालयों में क्लास थ्री और फोर्थ क्लास कर्मचारी 50 प्रतिशत ही आएंगे। मास्क नहीं पहना तो 1000 रुपये जुर्माना किया जाएगा। सभी बसें 15 दिसंबर तक 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पर ही चलेंगी। कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने कोविड और इसके वैक्सीन की प्रस्तुति दी।

Tags

Next Story