सीएम की सिक्योरिटी में लगेे कॉन्स्टेबल और ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव, पूरा सिक्योरिटी स्टाफ बदला

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा दस्ते में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे में दोनों साथ थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सिक्योरिटी में लगी एस्कॉर्ट गाड़ी के ड्राइवर और एक कांस्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों के प्राथमिक संपर्क में आए सभी पुलिसकर्मियों को होम आइसोलेशन में भेजा दिया गया है। पूरा सिक्योरिटी स्टाफ बदल दिया गया है।
एहतियातन सभी के कोरोनावायरस सैंपल लिए जाएंगे। सीएम सिक्योरिटी में लगी सभी गाड़ियों को सैनिटाइज किया गया है। अब मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री कार्यालय के अंदर जाने वाले सुरक्षाकर्मियों समेत हर व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। भाजपा मंडल पालमपुर के पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सोनी दो दिन पहले इंदु गोस्वामी के घर गए थे। हालांकि इंदु गोस्वामी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बताया जा रहा है कि पालमपुर में सीएम दौरे में सोनी उनके साथ थे। इसलिए बड़े स्तर पर लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका है। पूर्व अध्यक्ष संजीव सोनी हाई एक्यूट ब्लड शूगर के मरीज हैं। वहीं रोहड़ू में एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। किन्नौर जिले में एक साथ 10 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं जिनमें 6 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS