मुख्यमंत्री बनते ही हिमाचल में गरजे CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, बताया कहां से धरातल पर उतरेंगी 10 गारंटी

मुख्यमंत्री बनते ही हिमाचल में गरजे CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, बताया कहां से धरातल पर उतरेंगी 10 गारंटी
X
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लोगों को आज राज्य का नया मुख्यमंत्री मिल गया हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य की जनता को पहली बार संबोधित किया।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लोगों को आज राज्य का नया मुख्यमंत्री मिल गया हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वही मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने भी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शपथ लेने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू कहा कि हमने 10 गारंटी दी हैं और हम उन्हें जल्द ही लागू करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद तय होगा कि कौन सी गारंटी योजना पहले लागू की जाएगी। हम पारदर्शी और ईमानदार सरकार देंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगे कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) लागू करेंगे। हमारे द्वारा जो भी वादे किए गए हैं वो सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

सड़क परिवहन निगम के ड्राइवर के बेटे सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते है। वह कभी छोटा शिमला इलाके में दूध की दुकान चलाते थे। एनएसयूआई (NSUI) से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले सुक्खू 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने और 2019 तक इस पद पर रहते हुए संगठन में कई जिम्मेदारियां संभाली। सुक्खू को गांधी परिवार का वफादार भी माना जाता हैं।

सुक्खू 2003 में हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीते और 2007 में दोबारा यहां से निर्वाचित हुए। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा, हालांकि 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें दोबारा जीत मिली। वह भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री बने हैं।

Tags

Next Story