Himachal News: CM सुखविंदर सुक्खू ने दौरा रद्द कर मरीज को दिया अपना हेलिकॉप्टर, बोले- मुफ्त होगा इलाज

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इंसानियत की मिसाल पेश की है। दरअसल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चंबा जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इसके बाद उन्हें चंबा से शिमला के लिए यात्रा करनी थी, लेकिन बर्फबारी के बीच रास्ता बंद देख उन्होंने एंबुलेंस में जा रहे एक गंभीर रोगी के लिए अपना हेलीकॉप्टर दे दिया। इसके बाद मरीज को तुरंत कांगड़ा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया और उन्होंने शिमला तक का सफर सड़क मार्ग से तय किया। इसके साथ ही उन्होंने रोहित नाम के मरीज का पूरा इलाज मुफ्त में किए जाने के निर्देश भी दिए है।
इस मामले में मरीज रोहित के भाई प्रीतम लाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शुक्रिया कहना चाहता हूं कि, उन्होंने मेरे भाई की तबीयत खराब होने के दौरान उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए अपना हेलीकॉप्टर दे दिया। भाई ने कहा कि इसके बाद ही भाई को इलाज के लिए समय से अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे भाई की जान बच सकी।
इसके साथ मरीज रोहित के भाई ने कहा कि अस्पताल में पहुंचे ही डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से मरीज को समय से इलाज के लिए हमारे पास लाया गया है। डॉक्टर सुदेश ने कहा कि मरीज की सांस की नली में इंजरी है। उसमें कट लगा है। उसका पूरा इलाज प्रबंधन के खर्च पर किया जाएगा।
बता दें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने पर जोर दे रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने बीते दिनों ही परिवहन विभाग के इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि साल 2025 तक हिमाचल देश का पहला ग्रीन राज्य होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS