हिमाचल प्रदेश: भाजपा के पूर्व मंत्री की हालत ज्यादा खराब, अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब नेता भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रूप सिंह ठाकुर समेत उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पत्नी को होम आईसोलेट किया गया है। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट होने जा रहा है। बीते मंगलवार को रूप ठाकुर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। कोविड19 अस्पताल में भर्ती किया गया था।
इसके बाद उनकी हालत में सुधार ना होने पर उन्हें देर रात चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में रेफर किया गया। जहां पर आज भी उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मंत्री के फेफड़ों में संक्रमण फैल गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS