Himachal Corona Update: प्रदेश में कोरोना से 32 लोगों की मौत, कांगड़ा जिले में आए सबसे ज्यादा मामले

Himachal Corona Update: हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 1363 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा जिले से सामने आए हैं। कांगड़ा जिले (kangra District) में 423 नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 32 लोगों की मौत हुई है। कोविड के दो साल के दौर में अब तक हिमाचल में होने वाली मौतों में यह सबसे ज्यादा हैं। ऐसे में कोविड की दूसरी लहर ने प्रदेश सरकार और विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
रविवार को प्रदेश में 1161 लोग इससे ठीक भी हुए हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 13577 पहुंच गई है। मरने वालों का आंकड़ा 1323 हो गया है। रविवार को कांगड़ा में 12 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में इन सभी संक्रमितों ने दम तोड़ा है। 53 साल के पुरुष, 47 साल के पुरुष, 52 साल की महिला, 66 साल के पुरुष, 38 साल की महिला, 68 साल का पुरुष, 57 का पुरुष, 68 साल की महिला, 53 साल की महिला, 75 साल की महिला, 69 साल का पुरुष और 80 साल की महिला शामिल है।
वहीं सोलन जिले में 65 साल का पुरुष व 59 साल की महिला की मौत हुई है। शिमला जिला में कुल चार मौतें हुई है। इनमें 58 साल पुरुष, 60 साल पुरुष, 75 साल पुरुष व 58 साल का पुरुष शामिल है। हमीरपुर जिला में तीन लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है, जिनमें 73 साल का पुरुष, 84 और 58 साल की महिला है। मंडी जिला में भी चार लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन पुरुष 33, 65 व 50 साल के हैं, जबकि महिला 52 साल की है। कुल्लू में 65 साल की महिला ने संक्रमण से दम तोड़ा है। ऊना में 52 साल के पुरुष, 68 साल की महिला और 65 साल की महिला कोरोना की शिकार हुई है। सिरमौर में 74 साल को पुरुष व 77 साल की महिला की मौत हुई, तो वहीं बिलासपुर में 68 साल के पुरुष ने संक्रमण से दम तोड़ा है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 13577 पहुंच गई है।
हर जिले का हाल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले मे कोरोना के 423 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बिलासपुर जिले में 64 नए मामले मिले हैं। चंबा जिले में 09 मामले दर्ज किए गए हैं। हमीरपुर जिले में 104, किन्नौर जिले में 10 मामले आए हैं। कुल्लू जिले में 27, स्पिीति में 03, मंडी जिले से 83, वहीं राजधानी शिमला में 224 नए मामले मिले हैं। सिरमौर जिले में रिकॉर्ड 229 मामले मिले हैं। वहीं सोलन जिले में 149 मामले दर्ज किए गए हैं। ऊन जिल में 38 मामले मिले हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS