भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में वर्चुअल जुड़े हिमाचल के नेता

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में वर्चुअल जुड़े हिमाचल के नेता
X
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की गई जिनमे कोविड टीकाकरण अभियान प्रमुख रहा। देश में सौ करोड़ो लोगों को टीका लगा कर रिकॉर्ड बना है। रिकॉर्ड समय भारत मे 2 कोविड वैक्सीन का निर्माण किया गया है जो पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बारे में सोच कर सभी को मुफ्त राशन आगामी छ_ पूजा तक देने का निर्णय किया है। बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव आने वाले है , इसको लेकर चुनावी रणनीति तय की गई। बैठक में उपचुनावो को लेकर भी चर्चा की गई जिस में तय हुआ कि इन उपचुनावों में सभी कमियों को पूरी करते हुए 2022 के चुनावों के लिए भाजपा तैयार है और हम आने लक्ष्य पर अटल है।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर से जुड़े। इनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुड़े।

Tags

Next Story