Himachal Mausam Ki Jankari: प्रदेश में 21 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बारिश, मैदानी क्षेत्रों को अभी करना होगा इंतजार

Himachal Mausam Ki Jankari: प्रदेश में 21 फरवरी को पहाड़ी क्षेत्रों में होगी बारिश, मैदानी क्षेत्रों को अभी करना होगा इंतजार
X
Himachal Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) के कई इलाकों में 21 फरवरी को बारिश (Rain) की संभावना हैं। मौसम विभाग (IMD) ने किन्नौर, लाहुल स्पीति, मनाली (Manali) सहित मंडी, कुल्लू व शिमला (Shimla) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 21 फरवरी को बारिश हो सकती है।

Himachal Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) के कई इलाकों में 21 फरवरी को बारिश (Rain) की संभावना हैं। मौसम विभाग (IMD) ने किन्नौर, लाहुल स्पीति, मनाली (Manali) सहित मंडी, कुल्लू व शिमला (Shimla) के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 21 फरवरी को बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) द्वारा राज्य के उक्त क्षेत्रों में बीते रोज को जारी पूर्वानुमान में 20 फरवरी को बारिश बर्फवारी होने का की संभावना जताई थी। मगर अब विभाग द्वारा 21 फरवरी को बारिश बर्फवारी होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी आने की संभावना जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के अधिकतर इलाकों में दिन के समय मौसम साफ बना रहा। वहीं अधिकांश स्थानों पर दिन के समय धूप खिली रही। मगर शीतलहरों के प्रवाह से अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले गिरावट आई है। पहाड़ों पर अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है, जबकि मैदानी इलाकों के तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढ़ोतरी आई है। ऊना का पारा 27 डिग्री से पार हो गया है। प्रदेश में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है।

दिन के समय बढ़ने लगी गर्मी

प्रदेश के इन राज्यों में दिन के समय मौसम गर्म रहने लगा है। कांगड़ा, बिलासपुर व हमीरपुर के पारे में भी बढ़ोतरी आने से दिन के समय गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। केलांग के पारे में सबसे ज्यादा तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा डलहौजी, चंबा व कल्पा में एक डिग्री तक पारा गिरा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

Tags

Next Story