Himachal Mausam Ki Jankari: प्रदेश में बर्फबारी जारी, शीतलहर से अभी नहीं मिलेगी निजात

Himachal Mausam Ki Jankari: प्रदेश में बर्फबारी जारी, शीतलहर से अभी नहीं मिलेगी निजात
X
Himachal Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी जारी है। प्रदेशवासियों को अभी शीतलहर से नहीं मिलेगी निजात, बर्फबारी की वजह से प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला जारी है

Himachal Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी जारी है। प्रदेशवासियों को अभी शीतलहर से नहीं मिलेगी निजात, बर्फबारी की वजह से प्रदेश में ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगामी सप्ताह के दौरान भी मौसम की बेरुखी जारी रहेगी। विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 22 जनवरी तक मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश व बर्फबारी होने की कम ही संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ बना रहा। दिन के समय चटक धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, केलांग के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। भुंतर व कल्पा में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। इसके अलावा शेष हिमाचल के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

नाहन व सुंदरनगर में तीन, चंबा, कांगड़ा व सोलन में दो, शिमला, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व डलहौजी में एक डिग्री तक तापमान में इजाफा आया है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान भी मौसम साफ बना रहा। हालांकि इस दौरान भी न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। केलांग का पारा माइनस डिग्री में चल रहा है।

वहीं, कल्पा व सोलन का तापमान शून्य डिग्री में रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 22 जनवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

Tags

Next Story