Himachal Mausam Ki Jankari: प्रदेश में 18 जनवरी तक साफ रहेगा मौसम, सर्द हवाओं से अभी नहीं मिलेगी राहत

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में 18 जनवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश में सर्द हवओं से लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी। ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में छिपने पर मजबुर कर दिया है। आज शिमला का अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य में इस समय केलांग का सबसे कम तापमान रहा है। यहां माइनस दस डिग्री तापमान चला हुआ है। इसके अलावा बिलासपुर के बरठीं का तापमान सबसे ज्यादा आंका गया है। यहां 24.8 डिग्री दर्ज किया गया है। रात के समय विभिन्न जिलों में लोगों को ठंड का एहसास करना पड़ रहा है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार दिन के समय धूप खिल रही है, जिससे की मौसम में तपिश भी देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो 18 जनवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहने का पुर्वानुमान है। ऐसे में पंचायतीराज चुनावों को लेकर भी राज्य में मौसम साफ रहने वाला है। बारिश, बर्फबारी की संभावना नहीं होने से वोटिंग भी ज्यादा हो सकती है।
बहरहाल, रात के समय ज्यादा ठंड होने से लोगों को रात को ठंड का सामना करना पड़ रहा है, कई जगह ठंडी हवा चलने से रात के समय तापमान भी माइनस में जा रहा है। इसके अलावा भुंतर, कल्पा, केलांग, सोलन का तापमान माइनस में पहुंच रहा है, लेकिन दिन के समय काफी तेज धूप खिल रही है।
प्रदेश के शहरों का तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम
शिमला 18.4 7.4
सुंदरनगर 21.7 1.0
धर्मशाला 15.8 3.2
ऊना 19.2 5.6
नाहन 18.8 8.9
सोलन 24.0 0.8
कांगड़ा 18.0 4.4
चंबा 19.6 2.2
केलांग -1.3 -10.0
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS