Himachal News: विधायक दल के नेता चुने गए जयराम ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष के रूप में मिली मान्यता

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) नेता प्रतिपक्ष चुने गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल के नेता चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष चंद्र कुमार ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी है। इस संबंध में हिमाचल विधानसभा ने एक अधिसूचना भी जारी की है।
बता दें कि हिमाचल में 90 के दशक से रिवाज रहा है कि किसी पार्टी की सरकार को दोबारा सरकार नहीं बनाने देते। इस बार हिमाचल की जनता ने अपना रिवाज कयाम रखा। हिमाचल प्रदेश में इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही थी। लेकिन नवंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 68 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर भाजपा से सत्ता छीन ली। वहीं हिमाचल की जनता ने भाजपा को 25 सीटों पर जीत दिलाई।
इसके साथ ही हिमाचल की सिराज विधानसभा सीट से बड़े अंतर से चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छठी बार राज्य विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के अन्य सभी 24 विधायकों ने रविवार को जयराम ठाकुर को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा विधायकों की एक बैठक हुई थी। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश इकाई के प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सहप्रभारी संजय टंडन के सहित केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी शामिल हुए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS