एक्शन में हिमाचल पुलिस, अब बिना मास्क घुमने वालों की खैर नहीं, कटेगा 1000 का चालान

एक्शन में हिमाचल पुलिस, अब बिना मास्क घुमने वालों की खैर नहीं, कटेगा 1000 का चालान
X
हिमाचल प्रदेश में अब मास्क नहीं लगाने पर 1000 का चालान किया जाएगा। यह फैसला कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले यह चालान 100 रूपये का था। राज्य की ऊना पुलिस अब मास्क न पहनने वालों लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

हिमाचल प्रदेश में अब मास्क नहीं लगाने पर 1000 का चालान किया जाएगा। यह फैसला कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले यह चालान 100 रूपये का था। राज्य की ऊना पुलिस अब मास्क न पहनने वालों लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसके अलावा अब बिना मास्क घूमने वालों की कोविड हेल्प लाइन पर शिकायत भी की जा सकती है। शिकायत पर पुलिस उक्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी ऊना अर्जित सेन ने इस बारे पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

ऊना बाजार में शॉपिंग करने पहुंचे अधिकर लोग बिना मास्क ही घूम रहे है। इसके अलावा बस स्टैंड ऊना पर भी युवक व युवतियां बिना मास्क घूमकर खूब नियमों की धत्ता बता रहे है। लोग मास्क पहनना अपनी शान के खिलाफ समझ रहे है। त्योहारी सीजन के बाद प्रदेश में कोरोना केसिज में भारी वृद्धि हुई है। इस पर सरकार ने प्रशासन से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए है। सरकारी निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने बिना मास्क घूम रहे व प्रशासनिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने अब बिना मास्क घूमने वालों के 1000 रुपए का चालान करने का निर्णय लिया है। पुलिस द्वारा मास्क न पहनने वालों से पुलिस एक्ट की धारा 111 व 115 के तहत जुर्माना वसूल किया जाएगा, ताकि कोरोना बीमारी पर अंकुश लगाया जा सके।

बिना मास्क वालों की अब खैर नहीं

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मास्क न पहनने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। अगर कोई बिना मास्क घूमता हुआ पकड़ा गया तो उसका एक हजार रुपए का चालान किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से मास्क पहनने व कोविड-19 से संबंधित आदेशों की अवहेलना करने वालों के बारे में कोविड हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील करी गई है।

Tags

Next Story