Himachal panchayat Election: देश के सबसे पहले वोटर श्याम शरण नेगी का उपायुक्त ने जाना हालचाल

Himachal panchayat Election: देश के सबसे पहले वोटर श्याम शरण नेगी का उपायुक्त ने जाना हालचाल
X
Himachal panchayat Election: हिमाचल पंचायत चुनाव में इस बार देश के सबसे पहले वोटर श्यामशरण नेगी भी वोट डालेंगे। आपको बता दें कि श्यामशरण नेगी 103 वर्ष के हैं। किन्नौर के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने श्यामशरण नेगी का हालचाल जाना है।

Himachal panchayat Election: हिमाचल पंचायत चुनाव में इस बार देश के सबसे पहले वोटर श्यामशरण नेगी भी वोट डालेंगे। आपको बता दें कि श्यामशरण नेगी 103 वर्ष के हैं। किन्नौर के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने श्यामशरण नेगी का हालचाल जाना है। इस अवसर पर उपायुक्त ने श्याम सरण नेगी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। डीसी ने श्यामशरण नेगी से उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी हासिल की।

मास्टर श्यामशरण नेगी का कहना है कि जिले में जो नई पंचायतों का गठन हुआ है उससे में खुश हुँ। क्योंकि जिले में जितनी पंचायतें होंगी उतना ही विकास होगा। उन्होंने बताया कि में रेडियो के माध्यम से पंचायत चुनावों के बारे में पूरा अपडेट सुनता रहता हुं।

श्यामशरण नेगी ऐसे बने देश के पहले मतदाता

श्यामशरण नेगी का जन्म 1 जुलाई 1917 को किन्नौर जिले के कल्पा में हुआ था। श्यामशरण नेगी ने जब पहली बार अपने मत का प्रयोग किया था, उस समय वह बतौर अध्यापक सेवाएं दे रहे थे। उनकी ड्यूटी भी चुनाव में लगी थी। भारत के स्वतंत्र होने के बाद पहला आम चुनाव फरवरी-मार्च 1952 में होने जा रहा था।

लेकिन किन्नौर में हिमपात की संभावना को देखते हुए छह माह पहले ही मतदान करवा दिया था। मतदान के दिन मास्टर श्याम शरण नेगी सुबह ही कल्पा बूथ पर पहुंच गए और वहां पर वोट डाला। साल 1951 में वोट डाले गए थे। ऐसे में बाद में श्याम शरण नेगी देश के पहले वोटर कहलाए गए।

Tags

Next Story