हिमाचल पंचायत चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन

हिमाचल पंचायत चुनाव: नाम वापसी का आज आखिरी दिन
X
हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। आज यह पता चल जाएगा की पंचायत चुनाव में कितने उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। यह तस्वीर आज साफ हो जाएगी। इसके अलावा निर्विरोध चुनकर आई पंचायतों की सही संख्या का भी आज पता चल जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के पंचायत चुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। आज यह पता चल जाएगा की पंचायत चुनाव में कितने उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। यह तस्वीर आज साफ हो जाएगी। इसके अलावा निर्विरोध चुनकर आई पंचायतों की सही संख्या का भी आज पता चल जाएगा। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि नामांकन पत्र वापस लेने के बाद पूरी तरह से तस्वीर साफ हो जाएगी कि इस बार कितनी पंचायतें निर्विरोध चुनकर आई हैं।

इसके अलावा इस बार कितनी पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्य निर्विरोध चुनकर आए हैं, इसकी जानकारी भी मिल जाएगी। राज्य चुनाव आयोग ने जिलों के चुनाव अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि आयोग के पास ऐसी पंचायतों की सूची तत्काल भेजें, जो निर्विरोध चुनकर आई हैं। कितने पंचायत सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य निर्विरोध चुनकर आए हैं, इनकी सूचना भी आयोग को भेजने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त किसी पद पर कोई भी प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है तो उसकी जानकारी भी साझा करने को कहा है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों में इस बार 76924 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। प्रदेश के निर्वा्रचन विभाग के पास नामांकन पत्र भरने वाले सभी लोगों की विस्तृत रिपोर्ट पहुंच चुकी है। आज या स्थिति स्पष्ट हो जाएगी की चुनावी मैदान में कितने उम्मीदवार रहेंगे।

Tags

Next Story